जन-मंच

केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 नए संयुक्त सचिवों की नियुक्ति

केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 नए संयुक्त सचिवों की नियुक्ति

केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 नए संयुक्त सचिवों की नियुक्ति( image source - the indianexpress)

भारत में हुआ बड़ा प्रशासनिक बदलाव: केंद्र सरकार ने नियुक्त किए 16 नए संयुक्त सचिव

मंत्रालयों में आया नया चेहरा : –

हाल ही में केंद्र सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 16 अधिकारियों को संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में की गई हैं। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राजस्व सेवा (IRS), रेलवे सेवा (IRPS), सांख्यिकी सेवा (ISS) और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं। ये नए संयुक्त सचिव अपने-अपने मंत्रालयों और विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और नीति निर्माण के फैसलों में योगदान देंगे।

नियुक्त मौका और जिम्मेदारियाँ : –

संयुक्त सचिव केंद्र सरकार में एक अहम पद है। जो मंत्री और सचिव के बाद आता है और अपने विभाग या मंत्रालय के कामकाज को प्रभावी बनाता है। ये अधिकारी अलग-अलग मंत्रालयों जैसे गृह मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, और परमाणु ऊर्जा विभाग आदि में तैनात किए गए हैं। इनके कार्यकाल अलग-अलग होता है, आमतौर पर 5 साल और कुछ मामलों में उससे भी ज्यादा।

प्रमुख नियुक्त अधिकारी और उनके विभाग : –

सोनल बाजाज (IRS) को परमाणु ऊर्जा विभाग की कंपनी NPCIL में वित्त निदेशक बनाया गया है।जय प्रकाश पांडेय (IRPS) को नागरिक उड्डयन विभाग में संयुक्त निदेशक जनरल की जिम्मेदारी मिली है।हेमा जायसवाल (ISS) खाद्य निगम की कार्यकारी निदेशक बनी हैं।हरष मङ्गला (IAS) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए।श्रुति सिंह (IAS) सूचना और प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव की भूमिका निभा रही हैं।

केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 नए संयुक्त सचिवों की नियुक्ति(image source – pib )

केंद्र सरकार ने हाल ही में 16 नए संयुक्त सचिव नियुक्त किए हैं। सभी नियुक्त अधिकारियों के नाम और उनके विभाग निम्नलिखित हैं : –

  1. सोनल बाजाज (IRS) – वित्त निदेशक, परमाणु ऊर्जा विभाग, NPCIL
  2. जय प्रकाश पांडेय (IRPS) – संयुक्त निदेशक जनरल, नागरिक उड्डयन विभाग
  3. हेमा जायसवाल (ISS) – कार्यकारी निदेशक, खाद्य निगम
  4. हरष मङ्गला (IAS) – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  5. श्रुति सिंह (IAS) – संयुक्त सचिव, सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  6. अवीता सिन्हा (IRPS) – वरिष्ठ निर्देशन स्टाफ, राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, रक्षा मंत्रालय
  7. ऐश्वर्या सिंह (IAS) – संयुक्त सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
  8. अमित सिंगला (IAS) – संयुक्त सचिव, आर्थिक मामलों का विभाग
  9. तरुण कुमार पिथोडे (IAS) – संयुक्त सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
  10. एकरूप कौर (IAS) – संयुक्त सचिव, व्यय विभाग
  11. कृष्णकांत पाठक (IAS) – संयुक्त सचिव, उर्वरक विभाग
  12. शालिनी पंडित (IAS) – संयुक्त सचिव, वित्तीय सेवा विभाग
  13. अरविंद खरे (IDAS) – संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालयम
  14. धुप व्यास (IAS) – कार्यकारी निदेशक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, गृह मंत्रालय
  15. चेतन पी.एस. राव (IRS) – सदस्य (वित्त), दिल्ली विकास प्राधिकरण, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
  16. गरिमा सिंह (CSS) – संयुक्त सचिव, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

यह नियुक्ति विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में केंद्र सरकार के प्रशासनिक कार्य को और मजबूती देने के लिए की गई है। इन अधिकारियों का कार्यकाल आमतौर पर पांच वर्षों का होता है या अगले आदेश तक चलता है

ये भी पढ़े : – भारतीय रेलवे का नया कदम: ‘आभार’ ऑनलाइन स्टोर से स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा

प्रशासनिक बदलाव का महत्व : –

प्रशासन में यह बड़ा फेरबदल इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे सरकार में नई ऊर्जा और नयी सोच आती है। नए अधिकारियों की नियुक्ति से विभिन्न विभागों की कार्य प्रणाली में सुधार की उम्मीद होती है और नीतियों को तेजी से लागू किया जा सकता है। यह कदम केंद्र सरकार की प्रभावी प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, खासकर वर्तमान समय में जहां विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है।

ये भी पढ़े : – NHAI ने अपनाया डिजिटल रास्ता: यूट्यूब पर हर सड़क की कहानी

आम आदमी की नजर से : –

जब सरकार अपने अधिकारियों को बदलती है, तो उसका असर सीधे आम जनता और विकास कार्यों पर पड़ता है। नए संयुक्त सचिवों के जुड़ने से विभिन्न योजनाएं लगातर बेहतर होंगी और सेवाओं में पारदर्शिता आएगी। इस फेरबदल को सरकार ने सुनिश्चित किया है कि शासन व्यवस्था और ज्यादा पारदर्शी, जवाबदेह

Exit mobile version