ग्लोबल टैलेंट के लिए हांगकांग की नई वीजा-फ्री स्कीम का विस्तार

हांगकांग ने बढ़ायी पांच नए सेक्टर्स में वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा, वैश्विक पेशेवरों के लिए अवसरों का विस्तार

हांगकांग की नई पहल : वीजा-मुक्त प्रवेश में विस्तारदुनिया में तेजी से बदलती आर्थिक और तकनीकी दुनिया में, दिलचस्पी रखने वाले पेशेवरों को किसी नए देश में आकर काम करने या आयोजन में शामिल होने के लिए वीजा की बड़ी बाधा सहनी पड़ती है। इसे कम करने के लिए हांगकांग ने वीजा-फ्री शॉर्ट-टर्म एंट्री स्कीम को विस्तारित किया है। अब पांच नए सेक्टर्स के पेशेवर बिना अतिरिक्त वीजा प्रक्रिया के हांगकांग आ कर अस्थायी रूप से काम कर सकते हैं।

यह योजना हांगकांग को एशिया का ग्लोबल हब बनाने की रणनीति का हिस्सा है, जो अपने यहाँ अनुभवी वैश्विक टैलेंट्स को जोड़ने के लिए बनाई गई है। इससे वहाँ की अर्थव्यवस्था, नवाचार और नीति निर्माण में विश्व स्तर की ताकत आएगी।

कौन-कौन से सेक्टर्स शामिल हुए हैं ? : –

2025 के इस विस्तार में शामिल पांच नए सेक्टर्स निम्नलिखित हैं :

  1. पर्यावरण संरक्षण (Environment)
  2. व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (Occupational Safety and Health)
  3. समुद्री क्षेत्र (Maritime)
  4. थिंक टैंक (Think Tank)
  5. अन्य सरकारी तथा नीति निर्धारण कार्यक्रम (Others)

इन सेक्टर्स से जुड़े पेशेवर अब बिना वीजा के हांगकांग में 14 दिनों तक प्रवास कर सकते हैं और आयोजनों, सम्मेलनों में हिस्सा ले सकते हैं। पहले से ही चिकित्सा, शिक्षा, खेल, नवाचार, वित्त जैसे सेक्टर्स में यह सुविधा उपलब्ध थी। अब कुल 17 सेक्टर्स इस लाभ के अंतर्गत आ गए हैं।

वीजा-फ्री एंट्री क्यों जरूरी ? : –

हर देश की तरह हांगकांग भी चाहता है कि उसकी अर्थव्यवस्था और सामाजिक क्षेत्र में निरंतर तेजी आए। इसके लिए उसे वैश्विक विशेषज्ञों, फील्ड के प्रोफेशनल्स और नीति निर्माताओं का सहयोग चाहिए। वीजा की जटिल प्रक्रियाएं इस लक्ष्य में बाधा होती हैं। इस नई योजना के तहत योग्य पेशेवर ऑनलाइन न्योता पत्र के साथ आसानी से हांगकांग आ सकते हैं।

यह योजना न केवल पेशेवरों के लिए सुविधाजनक है, बल्कि स्थानीय रोजगार पर इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। सरकार इसे आर्थिक विकास में तेजी लाने के साथ-साथ शहर के अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली रणनीति मानती है। इसके कारण हांगकांग में वैश्विक कारोबार, नीति निर्माण, नवाचार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

ग्लोबल टैलेंट के लिए हांगकांग की नई वीजा-फ्री स्कीम का विस्तार
ग्लोबल टैलेंट के लिए हांगकांग की नई वीजा-फ्री स्कीम का विस्तार(image source – freepik )

ये भी पढ़े : – अमेरिका में काम करने वाले भारतीयों के लिए नया खतरा: वर्क परमिट रिनुअल खत्म

हांगकांग के लिए यह कदम कितना बड़ा ? : –

हांगकांग एशिया के व्यापार और वित्त के केंद्र के रूप में जाना जाता है। लेकिन ग्लोबल माहौल में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के कारण उसे खुद को ज्यादा आकर्षक बनाना था ताकि विदेशी निवेश और टैलेंट यहाँ आए। वीजा-फ्री स्कीम का विस्तार यहाँ के लिए एक बड़ा कदम है जो इसे और अधिक इंटरनेशनल बनाता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस पहल से हांगकांग को आर्थिक स्ट्रक्चर में आगे बढ़ने, नई नौकरियां पैदा करने, और वैश्विक नेटवर्क मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह कदम “वन कंट्री, टू सिस्टम” के तहत हांगकांग की स्वायत्तता और वैश्विक पहचान को बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़े : – जिस अमेरिका को लोग सपनों की धरती कहते थे, अब वहीं टैलेंट को रोकने की दीवार खड़ी हो गई है! 

आम लोगों और पेशेवरों के लिए क्या मायने रखता है ? : –

  • नई सुविधा से पेशेवर दुनिया के किसी भी हिस्से से हांगकांग आकर अपने ज्ञान और कला का योगदान दे सकेंगे।
  • व्यापार और शिक्षा क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ेगा।
  • युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों के दरवाजे खुलेंगे, जिससे विदेश में काम करने और सीखने का अवसर मिलेगा।
  • हांगकांग की आर्थिक प्रगति से वैश्विक आर्थिक स्थिरता में भी योगदान होगा।

Leave a Comment