जन-मंच

HYBE इंडिया ने कहा नमस्ते, सोशल मीडिया के जरिए भारत के टैलेंट को ग्लोबल मंच

HYBE इंडिया ने कहा नमस्ते, सोशल मीडिया के जरिए भारत के टैलेंट को ग्लोबल मंच

HYBE इंडिया ने कहा नमस्ते, सोशल मीडिया के जरिए भारत के टैलेंट को ग्लोबल मंच (image source - india today )

HYBE इंडिया ने लॉन्च किए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट, कहा “नमस्ते इंडिया”HYBE इंडिया का धमाकेदार आगाज़ : –

दोस्तों, जिस कंपनी के नाम से पूरी दुनिया में के-पॉप और म्यूजिक प्रेमी वाकिफ़ हैं, यानी HYBE, उसने अब भारत में अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया उपस्थिति दर्ज कराई है। 3 नवंबर 2025 को HYBE इंडिया ने इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) पर अपने वेरिफाइड अकाउंट लॉन्च किए। और पहली पोस्ट में उन्होंने बड़े जज़्बे के साथ कहा – “नमस्ते इंडिया”! यह स्वागत संदेश न केवल भारत में उनके फैंस के लिए बल्कि पूरे इंडियन म्यूजिक मार्केट के लिए एक बड़ी खुशी की बात है।

इंडिया में HYBE का मकसद क्या है ? : –

HYBE, जो BTS, SEVENTEEN, ENHYPEN जैसे विश्व प्रसिद्ध के-पॉप बैंड्स के पीछे वाली कंपनी है, भारत के तेजी से बढ़ते म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की योजना बना रही है। मुंबई में इनके ऑफिस की स्थापना पहले ही हो चुकी है और सोशल मीडिया के जरिए वे भारत के टैलेंट को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर लाना चाहते हैं।

उनका टैगलाइन है, “Where Indian voices become global stories” यानी “जहां भारतीय आवाजें दुनिया भर की कहानियां बनती हैं।” मतलब अब भारत के कलाकारों, सिंगर्स, और क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा मौका खुल गया है, अपने हुनर को विश्व स्तर पर दिखाने का।

सोशल मीडिया लॉन्च की खासियत : –

HYBE इंडिया के सोशल मीडिया हैंडल पर उनका ट्रेडमार्क येलो-ब्लैक रंग और लोगो साफ नजर आते हैं। एक्स अकाउंट ने जो पहला पोस्ट डाला, उसमें साफ़ तौर पर “Namaste India” लिखा था, जिससे लग रहा है कि कंपनी भारतीय संस्कृति को पूरी इज्जत दे रही है।

फैन कमेंट्स से पता चलता है कि भारी उत्साह है। कई लोग merchandise की मांग कर रहे हैं, मतलब HYBE की ऑफिशियल मर्चेंडाइज जल्द भारत में आएगी। इसके अलावा इंडिया में कंसर्ट्स, लाइव शो, और कनेक्शन का बड़ा सामर्थ्य भी दिख रहा है।

ये भी पढ़े : – पहली तीन फिल्मों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय अभिनेता

भारत के फैंस के लिए क्या-क्या मिलेगा ? : –

HYBE इंडिया की उपस्थिति से भारतीय के-पॉप फैंस को उनके पसंदीदा आर्टिस्ट्स से जुड़ने के नए रास्ते मिलेंगे। यह संभव है कि आने वाले समय में इंडिया में ऑडिशंस होंगे, कोलैबोरेशन होंगी, और कंसर्ट्स भी आयोजित होंगे।

इससे भारत का म्यूजिक मार्केट और भी बड़ा और रिकग्नाइज्ड होगा। फैंस को एक्सक्लूसिव कंटेंट, मर्चेंडाइज, और लाइव घटनाओं का आनंद मिलेगा।

HYBE इंडिया ने कहा नमस्ते, सोशल मीडिया के जरिए भारत के टैलेंट को ग्लोबल मंच (image source – india today )

ये भी पढ़े : – लोकेश कनगराज की पहली लीड फिल्म ‘DC’ में वामिका गब्बी के साथ

आम आदमी की राय : –

एक आम इंसान के नजरिए से देखें तो यह बड़ी बात है क्योंकि अब हम दुनिया के कुछ सबसे बड़े म्यूजिक ब्रांड्स और कलाकारों से सीधे जुड़ सकेंगे। सोशल मीडिया पर “नमस्ते इंडिया” देख कर लगता है कि HYBE सच में भारत को अपनी फैमिली में warmly शामिल करना चाहता है।

यह इंडिया के युवा म्यूजिक प्रेमियों, कलाकारों और क्रिएटिव पर्सनालिटीज़ के लिए सुनहरा मौका लेकर आया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही HYBE इंडिया के जरिए न केवल भारत के टैलेंट को मौका मिलेगा, बल्कि देश में के-पॉप फैन बेस को भी बड़ा इम्पैक्ट मिलेगा

Exit mobile version