जन-मंच

JET 2025 (झारखण्ड में प्रोफेसर की बंपर भर्ती)

झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (Jharkhand Eligibility Test – JET) एक राज्य स्तरीय परीक्षा है जो झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए पात्रता प्रमाणित करने के मकसद से आयोजित की जाती है। इसे झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा संचालित किया जाता है। यह परीक्षा 19 साल बाद फिर से आयोजित की जा रही है, आखिरी बार यह परीक्षा 2006 में हुई थी।

झारखंड JET परीक्षा की प्रमुख जानकारी :

पात्रता और आवेदन :-

– उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या समकक्ष न्यूनतम 55% अंकों के साथ होनी चाहिए।         – पिछड़ी जातियों और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 50% अंकों की छूट है।
– जो उम्मीदवार मास्टर की अंतिम वर्ष परीक्षा में पास हो चुके हैं या उनका परिणाम प्रतीक्षित है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
– आवेदन ऑनलाइन माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाता है।
– आवेदन शुल्क जनरल कैटेगरी के लिए Rs.575, बीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए Rs.300, और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/थर्ड               जेंडर के लिए Rs.150 निर्धारित है।
– झारखंड JET 2025 के लिए आवेदन 16 सितंबर 2025 से शुरू होकर 6 अक्टूबर 2025 तक भरे जा सकते हैं।
– आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 7 अक्टूबर 2025 है।
– आवेदन में गलती सुधार (Correction window) 8 से 10 अक्टूबर 2025 तक खुली रहती है।

 

परीक्षा का महत्व

यह परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उम्मीदवार झारखंड में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए पात्र हो जाते हैं, साथ ही यह प्रमाणपत्र पीएचडी में प्रवेश के लिए भी मान्य होता है। झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Jharkhand JET का परिणाम और कट ऑफ:-
परीक्षा के कुछ सप्ताह बाद उत्तर कुंजी जारी की जाती है, जिससे उम्मीदवार अपनी परीक्षा अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
अंतिम उत्तर कुंजी के बाद परिणाम घोषित होता है।
कट ऑफ अंक विभिन्न वर्गों और विषयों के अनुसार निर्धारित होते हैं।
सफल उम्मीदवार प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं जो आजीवन वैध होता है।

 

अधिक पढ़े : – Bihar STET2025

Exit mobile version