OpenAI की Sora ऐप अब एंड्रॉयड पर: AI से वीडियो बनाना हुआ आसान
टेक्नोलॉजी की दुनिया में OpenAI नई-नई चीजें लेकर आता रहता है, और अब उसने अपनी लोकप्रिय AI वीडियो जनरेशन ऐप Sora को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी रिलीज़ कर दिया है। पहले ये ऐप सिर्फ iOS पर उपलब्ध था, लेकिन अब एंड्रॉयड के हजारों-लाखों यूजर्स भी अपनी बातों को बस टेक्स्ट में लिखकर रियलिस्टिक वीडियो बना सकते हैं। चलिए समझते हैं ये ऐप क्या है, कैसे काम करता है और इसमें क्या-क्या खासियतें हैं।
Sora ऐप क्या है ? : –
Sora एक ऐसा ऐप है जो AI की मदद से वीडियो बनाता है। आपको सिर्फ़ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट यानी वाक्य लिखना होता है, और ये ऐप उसी के आधार पर वीडियो क्रिएट कर देता है, बिलकुल जैसे एक रचनात्मक फिल्ममेकर हो। दूसरी बात ये कि ऐप में आप खुद की या अपने दोस्तों की “कैमियो” भी शामिल कर सकते हैं, मतलब आप अपनी ही वीडियो में शामिल हो सकते हैं। ये बिल्कुल वैसा ही जैसे आप अपने पसंदीदा सीन में खुद को डाल रहे हों।
एंड्रॉयड पर लॉन्च का मतलब क्या ? : –
पहले Sora ऐप केवल iPhone उपयोगकर्ताओं के लिए था, जहां हजारों लोग इसकी खूब तारीफ़ कर चुके हैं। अब Google Play Store पर भी ये उपलब्ध है और फिलहाल ये ऐप यूएस, कनाडा, जापान, साउथ कोरिया, थाईलैंड, वियतनाम, और ताइवान में डाउनलोड किया जा सकता है। इसका मतलब है कि एंड्रॉयड फोन वाले लोगों को भी AI के इस जबरदस्त टूल का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

Sora ऐप की खास बातें : –
- AI वीडियो जनरेशन: आप कुछ शब्दों या वाक्यों के जरिए वीडियो बना सकते हैं, कोई कैमरा या एडिटिंग सॉफ्टवेयर की ज़रूरत नहीं।
- कैमियो फीचर: अपने दोस्तों, पालतू जानवरों या अन्य आकृतियों को वीडियो में शामिल करें।
- कंटेंट क्रिएशन और कम्युनिटी: आप अपने बनाए वीडियो दूसरे यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं, उनके वीडियो को देख सकते हैं, और मिलकर क्रिएशन कर सकते हैं।
- फ्री और पेड उपयोग: रोजाना 30 वीडियो फ्री बनाएं, ChatGPT Pro यूजर्स को 100 वीडियो तक का लिमिट मिलता है। ज़्यादा बनाना हो तो टोकन ख़रीदे जा सकते हैं।
- नए अपडेट: जल्द ही वीडियो एडिटिंग, कैरेक्टर बनाने जैसे फीचर्स ऐप में जुड़ने वाले हैं।
ये भी पढ़े : – ISRO चीफ ने बताया: गगनयान मिशन 2025 में नहीं होगा लॉन्च
Sora के पीछे की सोच : –
OpenAI का मकसद इस ऐप के जरिए वीडियो कंटेंट क्रिएशन को आसान और सभी के लिए सुलभ बनाना है। जैसे सोशल मीडिया पर वीडियो की मांग बढ़ रही है, वैसे ही अब AI मदद करता है कम समय और मेहनत में बेहतर कंटेंट बनाने में। OpenAI ने इस ऐप को इसलिए लॉन्च किया ताकि हर कोई क्रिएटिव हो सके, बिना तकनीकी ज्ञान के भी।
ये भी पढ़े : – Canva Creative Operating System लॉन्च: दुनिया का पहला डिजाइन ए-आई और नए ब्रांड टूल्स
आम आदमी की नजर में ये कैसे मददगार ? : –
सोचिए यदि आपके पास कोई आइडिया है जिसे आप वीडियो में बदलना चाहते हैं, पर आपके पास कैमरा या एडिटिंग स्किल्स नहीं हैं। Sora जैसे ऐप्स यह रास्ता खोल रहे हैं। खासकर छोटे व्यवसाय, शिक्षक, स्टूडेंट्स, और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ये एक बड़ा टूल है। इससे न सिर्फ मनोरंजन बल्कि जानकारी साझा करना भी आसान होगा।