RBI UDGAM पोर्टल : कैसे खोजें और वापस पाएं अपना अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट

RBI का UDGAM पोर्टल – आपके अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का आसान पता लगाने का नया रास्ता : –

हममें से कई लोग बैंक में पैसे जमा करते हैं, लेकिन कुछ पैसे समय के साथ अनक्लेम्ड यानी बिना दावा किए रह जाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आपके ऐसे पैसे कई बार कई सालों तक बेकार पड़े रह सकते हैं? इसी समस्या को हल करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक खास पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका नाम है UDGAM। इस ब्लॉग में हम सरल भाषा में समझेंगे कि RBI का UDGAM पोर्टल क्या है, इसके फायदे क्या हैं और इसे इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

UDGAM पोर्टल क्या है ? : –

UDGAM का पूरा नाम है “Unclaimed Deposits – Gateway to Access Information”। यह एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल है, जिसे RBI ने अगस्त 2023 में लॉन्च किया था। इसका मकसद है कि लोग अपने बैंक में पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट को आसानी से खोज सकें। यानी अब आपको अलग-अलग बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि एक ही जगह से आप पता लगा सकेंगे कि आपके नाम पर कौन कौन से पैसे बिना इस्तेमाल के पड़े हैं।

UDGAM पोर्टल के खास फीचर्स : –

  • सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस : यह पोर्टल 30 बड़ी बैंकों के डेटा को एक जगह पर इकट्ठा करता है। इन बैंकों में SBI, PNB, Central Bank, City Bank जैसी प्रमुख बैंक शामिल हैं, जो लगभग 90% अनक्लेम्ड डिपॉजिट कवर करती हैं।
  • सरल सर्च सुविधा : आप अपना नाम, PAN, बैंक का नाम व दूसरे विवरण डालकर एक ही क्लिक में पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितनी रकम बिना क्लेम के पड़े हैं।
  • यूजर फ्रेंडली इंटरफेस : यह पोर्टल मोबाइल फ्रेंडली भी है, जिससे आप फोन से भी आसानी से इसे एक्सेस कर सकते हैं।
  • इंटरैक्टिव क्लेम गाइडेंस: पैसे वापस लेने के लिए बैंक द्वारा दिये गये आसान निर्देश मिलते हैं। इस तरह आप बिना परेशानी के अपना पैसा क्लेम कर सकते हैं।
  • अनोखा UDRN नंबर: पोर्टल आपको एक यूनिक रेफरेंस नंबर देता है, जिससे आप अपने क्लेम का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

UDGAM पोर्टल से क्या लाभ मिलेगा ? : –

  • सुविधाजनक और तेज : पहले अनक्लेम्ड पैसा खोजने के लिए कई बैंक शाखाओं का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब एक ही प्लेटफॉर्म से पूरे कई बैंकों के डाटा में खोज हो जाएगी।
  • पैसे वापस मिले : भारत में लगभग 42,000 करोड़ रूपए से ज्यादा अनक्लेम्ड राशि है। UDGAM के जरिए लोग यह पैसा वापस पा सकेंगे।
  • पारदर्शिता और जागरूकता : यह पोर्टल लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है और आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ाता है।
  • डिजिटल सुविधा : इंटरनेट और मोबाइल के जरिए हर कोई कहीं से भी अपना पैसा ढूंढ सकता है।

 

RBI UDGAM पोर्टल : कैसे खोजें और वापस पाएं अपना अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट
RBI UDGAM पोर्टल : कैसे खोजें और वापस पाएं अपना अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट(image source -Ibc24.in )

UDGAM पर कैसे करें जांच और दावा ? : –

  1. सबसे पहले RBI के आधिकारिक UDGAM पोर्टल https://udgam.rbi.org.in पर जाएं।
  2. अपना नाम, मोबाइल नंबर, PAN, या अन्य पहचान विवरण भरकर रजिस्टर करें।
  3. लॉगिन के बाद अपनी जानकारी दर्ज करें और अनक्लेम्ड डिपॉजिट खोजें।
  4. यदि पैसा मिलता है तो बताए गए निर्देशों का पालन करते हुए बैंक से संपर्क करें और दावा प्रक्रिया शुरू करें।
  5. अपनी सुविधा के लिए आपको एक यूनीक UDRN नंबर भी दिया जाएगा, जिससे आप अपना क्लेम ट्रैक कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़े : – कर्मचारियों का IDBI बैंक मर्जर पर वित्त मंत्री को पत्र, जानिए वजह

सावधानियां और चुनौतियां : –

हालांकि UDGAM बहुत मददगार है, फिर भी कुछ सावधानियां जरूरी हैं :

  • धोखाधड़ी से बचें, केवल आधिकारिक पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।
  • अपना पर्सनल डाटा सुरक्षित रखें।
  • डिजिटल साक्षरता कम होने पर कुछ लोग इसे इस्तेमाल करने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़े : – RBI का खुलासा: 5,817 करोड़ के 2,000 रूपए के नोट अभी भी बाजार में हैं

आम आदमी की ज़ुबानी : –

वो कहावत है न, “पैसा पेड़ पर नहीं उगता,” लेकिन कभी-कभी हम भूल जाते हैं कि हमारे पैसे हमारे बैंक में बिना इस्तेमाल के कितने दिनों से पड़े हैं। RBI का UDGAM पोर्टल बिलकुल ऐसा उपाय है जो आम आदमी को उसका हक़ दिलाने का रास्ता खोलता है। अब कोई भी मुश्किल नहीं कि आपके बैंक में पड़ा वह पैसा खाता-बही की गलती या भूल के कारण गुम हो जाए। UDGAM आपके पैसा आपके नाम से ढूंढता है और वापसी में मदद करता है।

RBI का UDGAM पोर्टल हमारे वित्तीय अधिकारों की रक्षा करते हुए हमें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में जैसे-जैसे और बैंक इस पोर्टल को जोड़ेंगे, यह प्लेटफॉर्म और भी ज्यादा प्रभावी होगा। इसलिए अभी से इस पोर्टल को समझें और अपने छुपे हुए पैसे की जानकारी जरूर लें।

Leave a Comment