जन-मंच

भारत में Breast Cancer की बढ़ती संख्या: कारण और उपाय

भारत में Breast Cancer की बढ़ती संख्या: कारण और उपाय

भारत में Breast Cancer की बढ़ती संख्या: कारण और उपाय ( image source -Uhapo)

Breast Cancer आज भारत में महिलाओं के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बन गया है। यह बीमारी धीरे-धीरे बढ़ रही है और अब यह सबसे आम कैंसर बन चुका है। 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में स्तन कैंसर के नए मरीजों की संख्या 2,38,000 से अधिक हो गई है, जिसमें दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे बड़े शहर सबसे अधिक प्रभावित हैं। खासकर दक्षिण भारत के महानगर इस बीमारी के केंद्र बनते जा रहे हैं, जहां प्रति 1 लाख महिलाओं में करीब 50 महिलाओं को इसका सामना करना पड़ता है।

Breast Cancer क्या है ? : –

Breast Cancer तब होता है जब स्तनों की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, जिससे गांठ या ट्यूमर बन जाता है। शुरुआती लक्षणों में स्तन में गांठ महसूस होना, त्वचा का बदलाव, निप्पल से तरल पदार्थ का निकलना, या स्तन में दर्द शामिल हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर और जानलेवा हो सकता है।

भारत में Breast Cancer के आंकड़े : –

2024 में भारत में Breast Cancer के लगभग 2,38,000 नए मामले दर्ज हुए, जो महिलाओं में सबसे अधिक पाए जाने वाला कैंसर है। प्रदूषण और बदलती जीवनशैली भी इस बीमारी को बढ़ावा दे रही हैं। शोध से पता चला है कि पर्यावरणीय प्रदूषण, खासकर वायु प्रदूषण, स्तन कैंसर की वृद्धि में एक महत्वपूर्ण कारण है। साथ ही हार्मोन असंतुलन, मोटापा, तनाव, अनियमित नींद और खराब खान-पान भी जोखिम बढ़ाते हैं। हर चार मिनट में एक महिला को यह बीमारी हो रही है और हर साल लगभग 98,000 महिलाएं इस कैंसर से मरती हैं।

आधुनिक शोध और उपचार : –

आजकल की मेडिकल टेक्नोलॉजी में Breast Cancer का इलाज पहले से कहीं बेहतर हो चुका है। जब इसे समय रहते पकड़ा जाता है, तो सही उपचार से 90% से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो सकते हैं। जीन टेस्टिंग, इम्यूनोथेरेपी, और कस्टमाइज्ड उपचार अब मरीजों को बेहतर परिणाम दे रहे हैं। हाल ही में हुए अध्ययन में पता चला है कि गर्भनिरोधक गोलियों का ज्यादा इस्तेमाल करने वाली महिलाओं में भी स्तन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही ये गोलियां लें।

भारत में Breast Cancer की बढ़ती संख्या: कारण और उपाय (image source – Burjeel hospital )

ये भी पढ़े : – भारत का पहला मनोविज्ञान थीम्ड पार्क: जानिए क्या है खास बात ?

बचाव के आसान उपाय : –

Breast Cancer से बचाव के लिए सबसे जरूरी है समय-समय पर खुद की जांच करना (सेल्फ-चेकअप), हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना और प्रदूषण से बचना। धूम्रपान छोड़ें, स्वस्थ खान-पान करें, नियमित व्यायाम करें और तनाव को कम करें। साथ ही नियमित मेडिकल जांच भी जरूर कराएं। अक्टूबर को ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है।

ये भी पढ़े : – Inflammation से राहत चाहिए? योग के आसान उपाय जो अंदर से असर करते हैं!

भारतीय महिलाओं के लिए संदेश : –

Breast Cancer कोई मौत का पैगाम नहीं, बल्कि सही समय पर पहचान और इलाज से इसे हराया जा सकता है। इसलिए अपनी और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें, किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। छोटी-छोटी सावधानियां और जानकारी ही बड़ी ताकत हैं।

Breast Cancer को लेकर जागरूकता और सही जानकारी ही सबसे बड़ा हथियार है। छोटे-छोटे कदम और सही उपचार से आप इस बीमारी को मात दे सकती हैं और स्वस्थ जीवन जा सकती हैं। याद रखें, समय पर जांच और डॉक्टर की सलाह सफलता की कुंजी है

Exit mobile version