लहसुन के 10 चमत्कारी फायदे जो आपके जीवन बदल सकते हैं

लहसुन, जिसे कई लोग सिर्फ खाने का मसाला समझते हैं, वास्तव में यह हमारे शरीर के लिए एक अद्भुत औषधि है। आयुर्वेद में इसे ‘अरिष्ट’ कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है “मौत को मात देने वाला।” डॉ. रॉबिन शर्मा के अनुसार, लहसुन का सेवन रोजाना करके हम अपने शरीर की कई बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ा सकते हैं। चलिए बात करते हैं लहसुन के टॉप 10 फायदों की, जो आपको जीवन में स्वस्थ बनाए रखेंगे।

1. इम्यूनिटी बूस्ट करता है : –

डॉ. शर्मा बताते हैं कि लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है, जो वायरस, बैक्टीरिया, और फंगल संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। खासतौर पर सर्दियों में रोज सुबह खाली पेट एक या दो कली लहसुन खाने से आपकी इम्यूनिटी मज़बूत होती है और छोटी-मोटी बीमारियां आपको घेरती ही नहीं।

2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है : –

हाई ब्लड प्रेशर बढ़ते जा रहे हैं और यह सीधा असर हमारे दिल पर डालता है। लहसुन में पोटैशियम और मैग्नीशियम होते हैं जो रक्त वाहिकाओं को आराम देते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

3. कोलेस्ट्रॉल घटाता है : –

खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम कर, और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाकर लहसुन हमारे दिल की रक्षा करता है। इससे धमनियों में जमाव कम होता है और हृदय रोगों का खतरा घटता है।

4. पाचन शक्ति बढ़ाता है : –

लहसुन पेट के लिए वरदान है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करते हैं। खाली पेट लहसुन खाने से भूख भी बढ़ती है और हज़म आसान होता है।

5. वजन घटाने में मदद करता है : –

अगर आपको वजन कम करने में दिक्कत हो रही है तो लहसुन आपकी मदद कर सकता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट बर्न होता है और आप वजन कम कर सकते हैं।

लहसुन के 10 चमत्कारी फायदे जो आपके जीवन बदल सकते हैं
लहसुन के 10 चमत्कारी फायदे जो आपके जीवन बदल सकते हैं (image source – amazon.in )

6. जोड़ों के दर्द में राहत : –

डॉ. शर्मा के अनुसार, लहसुन की सूजन-रोधी (anti-inflammatory) शक्तियां जोड़ों के दर्द और गठिया से राहत दिलाती हैं। इससे सूजन कम होती है और चलने-फिरने में आसानी होती है।

7. एनर्जी बूस्ट : –

लहसुन शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है, जिससे दिन भर थकान नहीं होती और आप सक्रिय महसूस करते हैं।

8. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद : –

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट त्वचा को जवान बनाए रखते हैं और बालों को मजबूत करते हैं। रूसी या बाल झड़ने की समस्या में भी लहसुन मदद करता है।

ये भी पढ़े : – टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक 10 फूड्स

9. शरीर से टॉक्सिन हटाता है : –

लहसुन हानिकारक तत्वों को निकाल कर लीवर को साफ करता है और शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है।

10. लंबी उम्र का राज : –

डॉ. शर्मा बताते हैं कि नियमित लहसुन खाने से उम्र लंबी होती है क्योंकि यह हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जो उम्र बढ़ाने वाले तत्व होते हैं।

ये भी पढ़े : – क्यों है देसी घी शरीर के लिए अमृत? डॉ. रॉबिन शर्मा से जानिए 

लहसुन का सेवन कैसे करें ? : –

डॉ. रॉबिन शर्मा के मुताबिक, रोज सुबह खाली पेट एक या दो कली लहसुन चबाना सबसे अच्छा है। अगर इससे सांसों में बदबू आती है तो थोड़ा शहद मिलाकर खा सकते हैं या सलाद, सब्जी में डालकर सेवन करें।

लहसुन सिर्फ एक मसाला नहीं बल्कि हमारे स्वास्थ्य का एक मजबूत आधार है। आयुर्वेद और आधुनिक रिसर्च दोनों कहते हैं कि इसका नियमित और सही दोज़ में सेवन करने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।डिस्क्लेमरयह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में इलाज के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। यह सामग्री चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है।

Leave a Comment