“लोकह ने दिखाया – छोटे बजट का असली दम, बड़ी-बड़ी स्टार फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया!”
अगर सिनेमा के शौकीन लोग अब भी सोच रहे थे कि मलयालम फिल्में बस अपनी एक छोटी दुनिया में चलती हैं, तो ‘लोकह : चैप्टर 1 – चंद्रा’ ने सारे गणित ही बदल दिए।
कहानी सीधी, कमाल बढ़ी : –
लोकह एक छोटी सी फिल्म, सिर्फ 30 करोड़ रूपए के बजट में बनी थी। डायरेक्टर डोमिनिक अरुण, प्रोड्यूसर दुलकर सलमान, और लीड रोल में हैं कल्याणी प्रियदर्शन – जो फिल्म में चंद्रा नाम की सुपरहीरो लड़की बनी। ये वही लड़की है चंद्रा, जिसने अच्छाई के लिए लड़ाई लड़ी और परंपरागत लोककथा ‘नैली’ को अपनी स्टाइल में पेश किया।
ये भी पढ़े : – जॉली एलएलबी 3 का रिव्यू – एक मनोरंजक कोर्टरूम ड्रामा और सामाजिक संदेश
कमाई में बवाल : –
- लोकह फिल्म ने 25 दिन में पूरे भारत और विदेशों में मिलाकर लगभग 271 करोड़ रूपए कमा लिए! बजट केवल 30 करोड़ रूपए – यानी करीब 9 गुना रिटर्न!
- केरल में तो लोकह ने 100 करोड़ रूपए से ऊपर कमा डाला। लोकह दुनियाभर के मलयालम सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाने वाली बन गई। बॉलीवुड की बड़ी हीरोइन वाली फिल्मों को भी पीछे कर दिया – जैसे आलिया भट्ट की ‘राज़ी’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’।
- भारत में नेट 137.75 करोड़ रूपए (मलयालम वर्शन से 100 करोड़ रूपए से अधिक)
- केरल से ही 100 करोड़ रूपए से अधिक का कलेक्शन
- ओवरसीज (भारत के बाहर) से 114.45 करोड़ रूपए
- सिर्फ 30 करोड़ रूपए के बजट पर लगभग 800% से अधिक का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट
- बुकमायशो पर 4.5 लाख टिकट, मलयालम सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
महिला प्रधान फिल्मों में ऐतिहासिक उपलब्धि
यह फिल्म मलयालम ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा में महिला प्रधान सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 25 दिनों में 137.75 करोड़ रूपए की नेट कमाई के साथ यह आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (132.01 करोड़ रूपए ) को भी पीछे छोड़ तीसरी सबसे बड़ी महिला प्रधान भारतीय फिल्म बनी।
ऑडियंस बोले – ‘भैया, ये मूवी लाजवाब है’
लोकह फिल्म हर किसी के दिल में घर कर गई, शायद इसलिए कि इसमें मज़ेदार कहानी के साथ जबरदस्त एक्शन और इमोशन था। लोग सिनेमाघर में तिल भर की जगह नहीं बाकी छोड़ रहे थे। बुकमायशो पर टिकट खरीदने की होड़ लग गई, थियेटर वालों की तो चांदी ही चांदी हो गई!
क्यों हिट हुई?
- महिला सुपरहीरो, पहली बार मलयालम सिनेमा में!
- दमदार स्टोरी जो हर दर्शक को पसंद आई।
- बजट कम, मुनाफा तगड़ा!
- मल्टी-लैंग्वेज रिलीज, पूरे देश में छा गई।
- सोशल मीडिया पर युवाओं ने ‘लोकह’ को ट्रेंडिंग बना दिया।
छोटा बजट, बड़ी सोच
लोकह ने ये दिखाया — अच्छा कंटेंट, बढ़िया एक्टिंग और नई सोच हो तो बड़ी बजट वाली बॉलीवुड या साउथ की फिल्मों को भी हरा सकते हैं। जिसने कभी मलयालम सिनेमा को हल्के में लिया, उन्हें बताना होगा – भाई, यहां भी लोग बवाल बना सकते हैं!
अब तो जनता अगले भाग का इंतजार कर रही है, क्योंकि सुपरहीरो के अंदाज में मलयालम सिनेमा अपना झंडा गाड़ चुका है।
